Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 13, 2022

मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग पुरुष को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने उसके परिजन को सौंपा

  मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग पुरुष को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने उसके परिजन को सौंपा 


➡️ विगत 06 माह से मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से विक्षिप्त हालत में घर से निकल बुजुर्ग परिवार से था दूर

➡️ खोए हुए अपने पिता/पति को पाकर उमड़ पड़ा परिजनों के आंखों में खुशी की आंसू 

➡️ परिजनों ने अंबागढ़ चौकी पुलिस का किया आभार 

➡️ अंबागढ़ चौकी पुलिस की एक और सराहनीय कार्य


विगत कुछ दिनों से थाना अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग पुरुष घूमते देखा गया था, आज दिनांक 13 नवंबर 2022 को थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिला की उक्त हुलिया से मिलते जलाते एक व्यक्ति ग्राम छछानपाहरी में देखा गया है की सूचना की तस्दीक वास्ते सहायक उपनिरीक्षक होम प्रकाश सलामे, प्रधान आरक्षक 1701 उमेश कुमार यादव, आरक्षक 1674, 1668 को भेजा गया, उक्त बुजुर्ग पुरुष को स्टाफ के द्वारा थाना लाया गया नाम पता पूछने पर टूटी फूटी भाषा में कवर्धा का नाम लिया जिसके आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक जांगड़े द्वारा उक्त मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग का फोटो भेजकर जिला कबीरधाम के समस्त थानों में दर्ज हुए गुम इंसान से फोटो मिलान किए जाने सूचना प्रसारित कराया| उक्त बुजुर्ग का मिलान थाना पांडातराई जिला कबीरधाम के गुम इंसान क्रमांक 12/2022 के गुम इंसान लोकनाथ नौरंग पिता अंधरी नौरंग उम्र 55 साल निवासी ग्राम प्रतापपुर से मिला हुआ| थाना प्रभारी पांडातराई से संपर्क कर गुमशुदा के परिजनों को खबर करने बताया जिस पर गुमशुदा के पुत्र तुलश नौरंग को थाना अंबागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी भेजने बताया| परिजनों के आने पर बुजुर्ग गुमशुदा को लोकनाथ नौरंग पिता अंधरी नौरंग उम्र 55 साल निवासी ग्राम प्रतापपुर सुपर्दनामा में सौंपा गया,  खोए हुए अपने पिता को पाकर परिजनों के आंखों से खुशी के आंसू उमड़ पड़ा परिजनों ने अंबागढ़ चौकी पुलिस परिवार का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया|


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक होम प्रकाश सलामे, प्रधान आरक्षक 1701 उमेश कुमार यादव, आरक्षक क्रमांक 1674, 1668 का सराहनीय योगदान रहा|


सी एन आई न्यूज चैनल मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad