Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 11, 2022

सीएम बघेल के जनहितैषी निर्णयों ने विकास के नए आयाम स्‍थापित किए हैं – महेंद्र यादव

 राजनांदगांव 



सीएम बघेल के जनहितैषी निर्णयों ने विकास के नए आयाम स्‍थापित किए हैं – महेंद्र यादव




 चहते माटीपुत्र के स्‍वागत के लिए उत्‍साहित है डोंगरगांव की जनता



राजनांदगांव :-प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री व जिला पंचायत सदस्‍य महेंद्र यादव ने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के 12 नवंबर को डोंगरगांव विधानसभा दौरे को लेकर कहा कि, क्षेत्रवासी अपने चहेते माटीपुत्र के स्‍वागत के लिए उत्‍साहित हैं। उन्‍होंने कहा कि, प्रदेश सरकार का नेतृत्‍व करते हुए सीएम बघेल के जनहितैषी निर्णयों ने विकास के नए आयाम स्‍थापित किए हैं। 

जिपं सदस्‍य महेंद्र यादव ने कहा कि, गोधन-गोमूत्र खरीदी योजना के साथ ही गौठान योजना ने ग्रामीण क्षेत्र में व्‍यवसायिक विकास को बढ़ावा दिया है। राजीव गांधी किसान न्‍याय योजना और भूमिहीन कृषक न्‍याय योजना से हर वर्ग के किसान को जो लाभ मिला वो उल्‍लेखनीय है। इन योजनाओं ने ग्रामीण क्षेत्र में अर्थव्‍यवस्‍था की कायापलट कर रख दी। 

उन्‍होंने कहा कि, कोरोनाकाल के चलते सरकार को काम करने का समय कम मिला। बावजूद इसके मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्‍व में 2 सालों के भीतर ही एक व्‍यापक कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ते हुए राज्‍य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने की दिशा में पूरी ताकत झोंक दी। 

किसान कांग्रेस के महामंत्री यादव ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, सड़क के क्षेत्र में विकास के लिए महत्‍वपूर्ण योजनाएं और नीतियों में सुधार किया गया। आत्‍मानंद स्‍कूलों के माध्‍यम से शासकीय स्‍कूलों का उन्‍नयन कर यहां अंग्रेजी माध्‍यम की पढ़ाई शुरु की गई है। इससे अब गरीब के बच्‍चे भी अंग्रेजी की तालीम ले रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना सरकार ने शुरु की है जिसमें केंद्र सरकार की आयुष्‍मान भारत योजना से 4 गुना ज्‍यादा मेडिकल कवर दिया जा रहा है। 

यादव ने कहा कि, आज छत्‍तीसगढ़ देश में आर्थिक रुप से तेजी से विकासशील राज्‍यों की श्रेणी में स्‍थापित ह तो इसका श्रेय मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को ही जाता है। हम रोजगार मुहैया कराने के मामले में भी देश में सबसे बेहतर स्थिति में हैं। सुशासन और समस्‍याओं के त्‍वरित निदान के लिए सरकार संकप्लित है। छत्‍तीसगढ़ वासियों को न्‍याय मिले इसलिए ही मुख्‍यमंत्री पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे है। 

उन्‍होंने कहा कि, मुख्‍यमंत्री के डोंगरगांव विधानसभा दौरे से क्षेत्रवासियों को बड़ी आस है। हमें पूरी उम्‍मीद है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों के दौरान सीएम क्षेत्र को बड़ी सौगातें देंगे। उनके आगमन को लेकर व्‍यापक तैयारियां जारी हैं और उनका स्‍वागत करने लोग काफी उत्‍साहित हैं। 




सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन पटेल की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad