Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 27, 2022

तरगवां समिति में बड़ी कार्रवाई। किसान ने की कोचियां का धान खपाने की कोशिश, प्रशासनिक टीम ने बनाया प्लान, केंद्र पहुंचते ही पकड़ा, 110 बोरा अवैध धान जप्त

 तरगवां समिति में बड़ी कार्रवाई।

किसान ने की कोचियां का धान खपाने की कोशिश, प्रशासनिक टीम ने बनाया प्लान, केंद्र पहुंचते ही पकड़ा, 110 बोरा अवैध धान जप्त



कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम सतर्कता से धान खरीदी की मॉनिटरिंग कर रही है। लगातार छापामार कार्यवाही कर अवैध धान खपाने की कोशिश को विफल किया गया है। इसी कड़ी में आज प्रशासनिक टीम द्वारा तरगवां समिति में बड़ी कार्रवाई की गई। जहां किसान द्वारा कोचिया का धान खपाने का प्रयास किया जा रहा था।


कलेक्टर के मार्गदर्शन में तहसीलदार बैकुण्ठपुर श्री मनहरण राठिया द्वारा तरगवां समिति में अवैध धान की आवक को पकड़ा गया। तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों से अवैध धान किसान द्वारा लाए जाने की जानकारी मिली थी। जिसपर अमल करते हुए पूरी तैयारी की गई और धान को जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि तरगवां समिति में पंजीकृत किसान गायत्री के नाम पर कटे टोकन में पति बिहारीलाल द्वारा 110 बोरा लगभग 50 क्विंटल धान विक्रय हेतु लाया गया। पूर्व में मिली सूचना के आधार पर राजस्व निरीक्षक बुड़ार, हल्का पटवारी छिंदिया, हल्का पटवारी अमहर, और हल्का पटवारी बुडार द्वारा मौका निरीक्षण किया गया और पाया कि किसान गायत्री के घर में विक्रय हेतु धान शेष नहीं है। प्रशासनिक टीम द्वारा सूचना के सही पाए जाने पर आज जप्ती की कार्यवाही की गई।

गौरतलब है कि कोरिया जिले में अब तक किसानों से 3,91,623.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर समितियों में अवैध धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध धान की जब्ती की कार्यवाही भी की जा रही है। जांच हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है तथा अमानक धान पर भी कार्रवाई की जा रही है।



*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*बैकुंठपुर,कोरिया,एमसीबी छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad