Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 6, 2022

युवा मितान क्लब एवं पंचायत सचिवों की संयुक्त सेक्टर बैठक हुई संपन्न।

 युवा मितान क्लब एवं पंचायत सचिवों की संयुक्त सेक्टर बैठक हुई संपन्न।


सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट।


कसडोल:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत वार युवाओ को प्रोत्साहन करने एवं पंचायतों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति पारम्परिक खेल सामाजिक गतिविधि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना तैयार किया गया है प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर लिया गया है।प्रत्येक वर्ष क्लब को वार्षिक एक लाख रुपए शासन द्वारा प्रदाय किया जाना है अभी वर्तमान में प्रथम किस्त की राशि पच्चीस हज़ार प्रदाय किया गया है जिसका क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा राशी का व्यय पंचायत स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों पर व्यय किया जा चुका है। प्रत्येक युवा मितान क्लब में न्यूनतम 20 से लेकर अधिकतम 40 सदस्यों की नियुक्ति की गई है जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष संयुक्त सचिव बाकी सदस्य रखा गया है मितान क्लब को प्राप्त राशी की आय व्यय की जानकारियों के संबंध में सेक्टर बैठक का आयोजन सेक्टर मुख्यालय ग्राम पंचायत धाराशिव के पंचायत भवन में जनपद पंचायत बलौदाबाजार से आर एस मनहरे द्वारा 14 ग्राम पंचायत के अध्यक्ष एवं पंचायत सचिवों की बैठक लिया गया जिसमें ग्राम पंचायत धाराशिव बम्हनपुरी चितावर बगबुडा खैरा भरसेला खैंदा हरदी संकरी तुरमा कुम्हारी भालुकोना खम्हरिया कंजी के सचिव उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त किए इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी एवं समीक्षा किया गया। जिसमें मितान क्लब को प्राप्त प्रथम किस्त की राशी की आय व्यय की जानकारी ग्राम पंचायत द्वारा तैयार किए जाने वाले वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2022 – 23 जीपीडीप कार्य योजना सरपंचों से बकाया राशि वसूली की जानकारी अनिवार्य एवं एछिक कर ग्राम सभा की जानकारी राज्य वित्त से संबंधित जानकारी गोधन न्याय योजना की समीक्षा गोबर खरीदी की समीक्षा पैरादान आने वाले समय में 15 दिसंबर के पूर्व ग्राम पंचायत स्तर पर रामायण प्रतियोगिता संपन्न कराकर चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी जनपद पंचायत को भेजना सेक्टर बैठक में हरिकिशन वर्मा मोहन साहू सजन वर्मा धाराशिव मनोज कुमार मारकंडे चुम्मन साहू हेमप्रकाश साहू पूजा वर्मा मंजुलता वर्मा के साथ साथ लगभग 14 ग्राम पंचायत के राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad