संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने भर्रीटोला विधायक ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन।
विधायक ने थामा बल्ला, ग्राम पटेल के गेंद का किया सामना।
ग्राम भर्रीटोला विकासखंड मानपुर में 5 दिवसीय विधायक ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियागिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ क्षेत्र के विधायक एवम संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने किया।
शुरुवात में विधायक पिच पर उतरकर सीधे बल्ला उठा लिए और गेंदबाजी लाइन पर ग्राम पटेल के गेंद का सामना कर प्रतियोगिता का विधिवत प्रारंभ किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, सुशीला भंडारी, छाया उईके, अभिमन्यु मंडावी, सरपंच कुंती उसारे, ग्राम पटेल पूरन सिंह उसारे, स्वर्णकुमार कौशिक, प्रताप सिंह, नारद सिंह, अनीता कोर्राम, आयोजन समिति के अध्यक्ष मुस्तफा रजा, समिति के सदस्य एवम क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विधायक ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में शहरी एवं ग्रामीण पूल का मैच खेला जाना है जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टीम को पुरुस्कार स्वरूप 25000 हजार राशि एवं रनिंग ट्रॉफी, एवं द्वितीय 13000 राशि, तृतीय 7000 राशि तथा 3000 रुपए राशि चतुर्थ पुरुष्कार दिया जायेगा।
विधायक ने उद्बोधन स्वरूप खिलाड़ी बंधुओ को शुभकामनाएं प्रेषित किया एवम ईमानदारी से खेल खेलने का आग्रह किया।
आयोजक मंडल के अध्यक्ष मुस्तफा रजा ने क्षेत्रीय क्रिकेट टीमों से इस विधायक ट्रॉफी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट....



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.