रायपुर। 2022। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण,गृह, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को विशेष रूप से मसीही समाज के लोगों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने क्रिसमस के अवसर पर सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में श्री साहू ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव जाति को सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और लोगों की सहायता और कल्याण करने का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षा सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.