अरपा महोत्सव 2023: कविता और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने 2 फरवरी तक करा सकते है पंजीयन...
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 30 जनवरी 2023/ जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला गठन के उपलक्ष्य में आगामी 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इन आयोजन के तहत कविता और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 2 फरवरी तक कार्यालय प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल पेंड्रा में अपना पंजीयन करा सकते है। कविता का थीम ’’हमर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के बखान’’ और चित्रकला का थीम ’’हमर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के सांस्कृतिक, प्राकृतिक धरोहर’’ पर रखा गया है। -काशी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.