लोकेशन मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट
दिनांक 17/01/2023 को शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान एवं यातायात जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत रैली निकाली गई।
दिनांक 17/01/2023 को शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान एवं यातायात जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत रैली निकाली गई। रैली का आरंभ महाविद्यालय के Naac प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापक श्री दिलीप देवांगन के संबोधन द्वारा किया गया। फास्टरपुर चौक से सेतगंगा थाना होते हुए यह जागरूकता रैली खैरा ग्राम तक आयोजित की गई। इस क्रम में महाविद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं के समूह ने आसपास के जन समूह को यातायात के नियमों से अवगत कराया।साथ ही, महाविद्यालय के विभिन्न विद्यार्थियों ने क्षेत्र की ग्रामीण जनता से संपर्क करते हुए उन्हें मतदान के प्रति अपने कर्तव्य का स्मरण कराया तथा सही मतदान हेतु प्रोत्साहित किया।
इस रैली व मतदाता जागरूकता कार्यकम को सफल बनाने में महाविद्यालय की सभी कक्षाओं के छात्र छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। रैली का आयोजन महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्री योगेंद्र साहू के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। साथ ही, महाविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापकगण श्री अपनीत तिर्की,श्री संजय बिंझवार,श्री जयप्रकाश सोनवानी,श्री आशीष पटेल एवं सुश्री पूर्णिमा साहू ने रैली का आरंभ से समापन तक कुशल संचालन व निर्देशन किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.