सर्व-समाज-सामूहिक-विवाह में 05-निर्धन-कन्या परिणय सूत्र में बंधे।
वर-वधुओं के जोड़ो के साथ पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई गायत्री-मंत्रोचार के साथ सभी पांचो-कन्याओं का विवाह-संपन्न हुआ।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...-कोटा:-भारत-वर्ष में सभी धर्म के मानने वालों के लिए बेटियां महत्वपूर्ण स्थान रखती है एक ओर जहां उसे लक्ष्मी का रूप कहा जाता है वही दूसरी तरफ बेटियो को रहमत भी कहा जाता है,धार्मिक-सूफी-संत सहित पुराने बड़े-बुजुर्गों ने तो बेटियों की शादी करना चारोधाम के तीर्थस्थल की यात्रा के बराबर कहा गया है, वर्तमान-समाज में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो कि अपने घर-परिवार समाज के अलावा दिगर-समाज के मध्यमवर्गीय-गरीब-निर्धन परिवार के बच्चो-बच्चियों के विवाह के बारे में सोचते हैं..पर कुछ विरले ही होते है,जिन्हें ईश्वर ऐसे कार्यो के लिए चुन ही लेता है इसी कड़ी में कोटा नगर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति विष्णु अग्रवाल जो की कोटा-नगर सहित आसपास के ग्रामीण-इलाकों में सामाजिक-धार्मिक कार्यो के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते रहते हैं.मंगलवार 21-फरवरी को पुराने थाना-प्रांगड़ में सर्व-समाज-सामूहिक विवाह में कोटा से जुड़े ग्रामीण-क्षेत्रों की 05-विवाह योग्य कन्याओं का विवाह-संपन्न करवाया गया.. विवाह से पूर्व पूरे नगर में बाजे-गाजे के साथ पांचो वर-वधुओं के जोड़ो की शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा के दौरान सर्व-समाज सामूहिक विवाह के आयोजन-कर्ता विष्णु-अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी वर-वधू-पक्ष के परिजन बाराती भी काफी संख्या में शामिल हुए शोभायात्रा के बाद गायत्री-मंत्रोच्चार के बीच सभी पांचो-जोड़ियों का विवाह संपन्न हुआ, सामूहिक विवाह के संपन्न होने के बाद आयोजन-कर्ताओं के द्वारा बरातीयो-घरातियों सहित विवाह में शामिल कोटा नगर के लोगो के लिए भोजन की पूर्ण व्यवस्था बनाई गई थी।
विवाहित-जोड़ो के विवाह-संपन्न होने के बाद सामूहिक-विवाह के आयोजनकर्ता विष्णु-अग्रवाल के द्वारा बेलगहना-सिद्धबाबा आश्रम के गुरु महराज की उपस्थिति में सभी विवाहित-जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान किया गया वधुओं को सोने-चांदी के गहनों सहित सभी-पांचो विवाहित-जोड़ो को 21/21-हजार/-₹ नगद सहित घर-परिवार से जुड़े समान उपहार के रूप में प्रदान किए गए विवाह-कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विदाई की रस्म भी निभाई गई..वर-वधुओं के माता-पिता रिश्तेदारों की मौजूदगी के बावजूद एक पिता की भांति विष्णु-अग्रवाल के द्वारा 05-वधुओं को अलग-अलग फूलो से सजी-4-व्हीलर-वाहनों कारो में उनके साजो समानो के साथ उनके गंतव्य तक भेजवाया गया।
राजनीतिक-दलों के नेतागणों की उपस्थित दिखी:----
2023-विधानसभा-चुनावी-वर्ष में सामूहिक-विवाह कार्य्रकम में विवाहित-जोड़ो को आशीर्वाद देने राजनितिक दलों के नेतागण भी दिखाई दिए..विवाहित-जोड़ो को आशीर्वाद के रूप में राजनीतिक-दलों के नेताओ द्वारा नगद-लिफाफा उपहार स्वरूप सौपा गया, इस दौरान लिफाफा देने वाले नेताओं-नेत्रियो के नामो का उच्चारण भी माइक में होता रहा चुनावी वर्ष-2023 में विधानसभा चुनाव होने को है,खासकर ऐसे मौकों पर राजनीतिक-दलों के नेतागणों की भी कोशिश होती है,कि अपनी उपस्थति ज्यादा से ज्यादा दर्ज कराए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.