डोंगरगांव
ग्राम बननवागांव में परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती का हुआ आयोजन।
परिक्षेत्र साहू संघ खुज्जी व बननवागांव के संयुक्त तत्वाधान में परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती के समारोह का आयोजन ग्राम बन नवागांव में वृहद रुप से आयोजित हुआ,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महामंत्री जिला साहू संघ राजनांदगांव व संरक्षक तहसील साहू संघ डोंगरगांव श्री अमरनाथ साहू,अध्यक्षता तहसील साहू संघ डोंगरगांव के अध्यक्ष श्री हेमंत साहू व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मूलचंद साहू संयोजक,सचिव श्री धनराज साहू,प्रवक्ता पुरुषोत्तम साहू,प्रशास.सचिव लविंद्र साव तहसील के पदाधिकारी गण तथा परिक्षेत्र संरक्षक श्री दयाल साहू,सुंदर साहू वर्तमान अध्यक्ष श्री भुवन साहू जी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।वृहद शोभा कलश यात्रा के उपरांत श्री अमरनाथ साहू व हेमंत साहू जी के द्वारा सामाजिक ध्वज का आरोहण कर माता कर्मा की अभ्यर्थना किया गया।उद्बोधन में मुख्य अतिथि अमरनाथ साहू व श्री हेमंत साहू ने तहसील साहू संघ द्वारा संचालित समस्त सामाजिक गतिविधियों के परिपालन हेतु ग्राम साहू समाज बननवागांव व परिक्षेत्र पदाधिकारी गणो को बधाई ज्ञापित किये,व कुरूतियो को दूर कर सुसंगठित,अनुशासित समाज के परिकल्पना को साकार करने हेतु प्रेरित किये।संरक्षक श्री दयाल साहू ने भी भक्त माता कर्मा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज को सम्बोधित किये।ग्राम बननवागांव से प्रतिभा सम्मान के रूप में पावर लिफ्टिंग नेशनल खिलाड़ी चंद्रेश व देविका साहू को श्रीफल प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री भुवन साहू,सचिव द्वारिका साहू,ग्राम साहू समाज पदाधिकारी के रुप में श्री टेकेश्वर साहू,मोहन साहू,दौवा राम साहू,मेहतरु साहू,मंगत राम साहू,शत्रुघ्न साहू,शीतल साहू,द्वारिका साहू पूर्व उपाध्यक्ष, मेहत साहू,छोटू लाल साहू,संजय साहू,हुकुम साहू,लिखन साहू सहित 27 ग्राम साहू समाज के पदाधिकारी गण व श्रीमती मधु रावटे सरपंच, मनबहल रावटे ग्राम पटेल,जगत प्रधान,रामगुलाल माहला, कन्हैया ओटी,कुमार लाल आर्य सहित अन्य समाज के पदाधिकारियों ने व ग्राम वासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किये है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.