मध्यप्रदेश सिवनी सी. एन. आई. न्यूज
जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी का जन्म जयंती महोत्सव मनाया
शिवनी लखनादौन 16 मार्च 2023 - जिले के लखनादौन में जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी का जन्म जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। महोत्सव आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महामुनिराज के परम शिष्य पूज्य सागर जी महाराज एवं धैर्य सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। लखनादौन से राजेश जैन ने जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि लखनादौन नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए विशाल जुलूस के साथ भगवान आदिनाथ के साथ जिनबाड़ी माँ और गुरु पूज्य सागर की शोभायात्रा निकाली गई। नगर में सभी को फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया। मुख्य पंडाल पर पहुंचकर भगवान श्री आदिनाथ जी का महा मस्तकाभिषेक किया गया जिसमें, पूज्य महाराज श्री को शास्त्र भेट,पाद प्रक्षालन,
चित्र अनावरण किया गया। पूज्य श्री सागर जी के मंगल प्रवचन हुए। इस शुभ अवसर पर लखनादौन जैन समाज के अलावा
शिवनी,छपारा ,घंसौर,धनोरा, धूमा , केवलारी आदि से समाज के सभी लोगो ने हिस्सा लिया। ब्यूरो रिपोर्ट - छब्बी लाल कमलेशिया शिवनी मध्य प्रदेश मोबाइल 6265722360
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.