सिवनी मध्यप्रदेश वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: तस्कर से तीन हिरण की खाल जब्त,जिसमें काला हिरण भी शामिल
सी. एन. आई. न्यूज/ सिवनी जिले के छपारा वन मंडल परीक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भीमगढ़ कॉलोनी इलाके में ने दबिश देकर एक व्यक्ति के घर से तीन हिरण की खाल जब्त की है, जिसमें एक काले हिरण की खाल भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम विपत लाल कामले है ।जिसके खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के एसडीओ महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खाल करीब दो तीन महीने पुरानी है। वहीं वन विभाग की टीम के द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसमें अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.