Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 19, 2023

407 के साथ भाजपा ने किया 1111 का लक्ष्य पार चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान विक्रांत के नेतृत्व पर लगातार जता रहे भरोसा


407 के साथ भाजपा ने किया 1111 का लक्ष्य पार

चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान

विक्रांत के नेतृत्व पर लगातार जता रहे भरोसा


खैरागढ़। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही विधानसभा क्षेत्र मे देशहित को प्राथमिकता मानकर युवाओ का हुजूम भाजपा प्रवेश के लिए उमड़ रहा है। प्रदेश कार्यंसमिति सदस्य व जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने 11 सौ 11 युवाओ को भाजपा से जोडऩे का लक्ष्य लेकर बीते 30 जुलाई से ही चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान की शुरूआत उदयपुर से की और महज 15 दिवस  के भीतर ही लगातार युवा भाजपा की रीति नीति और नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर भगवा गमछा ओढ़ रहे है। उदयपुर मे मन की बात कार्यक्रम के दौरान 125, बुंदेली मे 222 के बाद सलोनी  मे 355 , और बिजलदही में आयोजित कार्यक्रम में 407 युवाओ ने विधिवत रूप से भाजपा प्रवेश किया है। बिजलदाही मे जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष घम्मन साहू, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग,भाजयुमो जिला सह प्रभारी कमल शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी की मौजूदगी में युवाओं ने भरी बारिश के बीच भी कार्यक्रम में जोश बरकार रख 1111 के लक्ष्य को पार किया। अभी तक के कार्यक्रम में युवाओं ने ही बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया पर इस बार महिलाए भी पीछे नहीं हुई ग्राम राहुद की 18 महिला भी बीजेपी में शामिल हुई, मिलाकर एक ही दिन मे 407 लोगो ने भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की है। क्षेत्र के युवा जिस तेजी से अभियान मे जुडक़र भाजपा की रीति नीति पर विश्वास प्रकट कर रहे है जो आसन्न विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस के लिए मुश्किले खड़ी कर सकता है।  


गरीब के गृह प्रवेश बाद भाजपा के सीएम जाएंगे अपने घर


कार्यक्रम मे जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का नौ साल उपलब्धियो से भरा पूरा है, गॉव गरीब को पीने का साफ पानी, आवाजाही के लिए सुगम सडक़, सिर छुपाने के लिए मकान, धुंए से मुक्ति के लिए गैस सिलेंडर और महिलाओ के मान सम्मान को देखकर घर घर शौचालय जैसी जनसरोकार से संबधित योजनाए क्रियांवित कर भारतरत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के सपनो का प्रदेश बना रही है वही दूसरी ओर पौने पांच साल से सत्ता सरकार मे काबिज कांग्रेस प्रदेश का बेड़ा गर्क करने मे तुली है। पीएम आवास योजना को लेकर देश मे सबसे बुरी स्थिति छग के होने की जानकारी देते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि हितग्राहियो को समय पर किश्त मिले इसके लिए केंद्र अपने हिस्से की राशि समय पर दे रही है लेकिन भूपेश सरकार अपने हिस्से का राज्यांश देने मे हीला हवाला कर रही है। विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बनी तो उनका सीएम अपने सरकारी आवास तभी जाएगा जब प्रदेश के गरीब अपने खुद के आवास पर प्रवेश करेंगे। 

भूपेश राज मे भ्रष्टाचार का बोलबाला

और हम क्षेत्र के हर युवा से अपील की आप अपनी झिझक दूर कर भाजपा का दामन थामे आपका स्वागत है परिवार बढ़ने के लिए हम आप तक पहुंच रहे हैं 

जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि भूपेश सरकार के राज मे भ्रष्टाचार सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रहा है। झूठ और छल कपट कर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस प्रदेश के आम आदमी के सिर पर कर्ज लाद रही है। घम्मन साहू ने कहा कि पौने पांच साल मे आम जनता कांग्रेस को भलीभांति समझ गई और विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने तैयार है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने नवप्रवेशी युवाओ का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनाने कमर कसकर काम करने का वक्त आ गया है। विधानसभा क्षेत्र में 1111  के लक्ष्य को आज हमने तोड़ कर क्षेत्र में भाजपा की विचारधारा,नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व और विक्रांत सिंह जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर नए  युवा साथ आ रहे है , हम उनका स्वागत करते हैं ..

युवाओ को भाजपा से जोडऩे चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान को जिस तरह से प्रतिसाद मिल रहा है उससे लगता है कि लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व हासिल हो जाएगा। इस दौरान विकेश गुप्ता, केशव चंदेल, हरप्रसाद वर्मा, प्रकाश सिंह ठाकुर, देवकुमार सेन, आलोक श्रीवास,

नरेंद्र श्रीवास,संजय पारख ,अनूपलाल वर्मा, ऋषभ सिंह,सूर्यदमन सिंह, रुद्रांश सिंह,दिलेश्वर यदु, प्रेमसागर गुप्ता, राकेश वर्मा,मुकेश वर्मा,जयप्रकाश साहू, राकेश वर्मा,अनीश दादू, मिनेश जांघेंल,सौरभ जांघेंल,ललित चोपड़ा,राघवेंद्र किशोर दास,रेखचंद जांघेंल, रोहित सरपंच,बूथ अध्यक्ष नीलू वर्मा ,अरविंद वर्मा,मंगलचंद वर्मा,टीकम वर्मा ,झाडूराम ,बंशी वर्मा ,प्रवीण पारख, सुदामा वर्मा,शत्रुशल वर्मा,विजय वर्मा,दिवेश,वर्मा,

 राजकुमार वर्मा,महेंद्र निषाद,सोमिश पाल, देवशरण वर्मा,नारायण वर्मा,भूपेन्द्र साहू केशव वर्मा ,बुथ चिरंजय साहू,राजेन्द्र छत्री ,दलेश्वर साहू,विष्णु ,सतीश,रमेश ,अवध वर्मा,धनेश्वर वर्मा,गणेषु वेरमक़,बिसेसर वर्मा,परदेश यादव,दुलेश यादव,चंद्रेश वेरमक़,उत्तरा वर्मा,सुनील वर्मा,

सरपंच उत्तम सिन्हा, चंद्रकुमार निषाद सहित बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।



*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad