जयंती पर याद किए गए पंडित रविशंकर व विद्याचरण शुक्ल...विधायक डॉ केके ध्रुव सहित कांग्रेसी नेता रहे उपस्थित।
प्रदीप राय की रिपोर्ट। मरवाही के लोकप्रिय विधायक डॉ केके ध्रुव सहित कांग्रेस के नेताओ ने आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मरवाही में अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्य मंत्री स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्गज कांग्रेसी नेता स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की जयंती मनाकर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर विधायक सहित सभी कांग्रेसी नेताओ ने दोनों नेताओं के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में किए गए अतुल्य योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ केके ध्रुव ने पंडित रविशंकर शुक्ल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।वे मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्य मंत्री के साथ आधुनिक मध्यप्रदेश के सच्चे अर्थों में निर्माता थे।वे अच्छे वकील,वक्ता और लेखक थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जनजागुरकता लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।वही विद्याचरण शुक्ल को याद करते हुए विधायक डॉ केके ध्रुव ने उन्हें छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के राजनेताओं में से एक बताया। बड़े बड़े पदों में रहते हुए भी उनकी सहजता व सरलता अनायास ही उन्हें बाकी सभी लोगो से अलग करती थी। छत्तीसगढ़ के सभी लोगो के साथ उनका आत्मीय संबंध था।इसलिए हर कोई उन्हें "विद्या भैया" ही कहते थे।विधायक ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में उनका अतुलनीय योगदान है।इसे कभी भुलाया नही जा सकता है।
इस कार्यक्रम में मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव के अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता व अन्य कांग्रेसी नेता ,महिला नेत्री व युवक कांग्रेस के नेता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.