जिला सिवनी मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक का तबादला राकेश कुमार सिंह होंगे शिवनी एसपी सी एन आई न्यूज/शिवनी 31 जुलाई 2023 - मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मं
त्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2023 को राज्य शासन द्वारा आदेश जारी करते हुए आईपीएस भा.पू.से. 2010 बैच के राकेश कुमार सिंह को शिवनी का एसपी बनाया गया है। जबकि शिवनी में पदस्थ रहे एसपी श्री राम जी श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त zone-1 नगरीय पुलिस जिला भोपाल में पदस्थ किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भा.पू.से. 2010 पुलिस अधीक्षक जिला दमोह में रहे श्री राकेश कुमार सिंह काफी चर्चित पुलिस अधिकारी के रूप में शुमार रहे हैं। उन्होंने कोरेक्स माफियाओं को नेस्तनाबूद कर दिया था। शिवनी में बनाए गए नए एसपी राकेश कुमार सिंह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। हर गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को देते रहते हैं। छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.