जिला सिवनी मध्यप्रदेश
थाना कान्हीवाडा पुलिस ने किया मोटरसाईकिल चोर का पर्दाफाश 09 मोटरसाईकिल जप्त 01 आरोपी गिरफ्तार यह है गाड़ी नंबर
सी एन आई न्यूज सिवनी/ कान्हीवाडा
पुलिस अधिक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा व्दारा अवैध गतिविधियों को पर नियंत्रण व वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्थ थाना / चैकी प्रभारियों का निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 18/01/24 को वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर व्दारा सूचना मिली कि ग्राम मानेगांव तरफ से छुई के बीच झील ढाबा के पास रास्ते में एक व्यक्ति बिना नम्बर की नीले रंग की होण्डा कंपनी की ड्रीम युगा मोटर साईकिल ब्रिकी करने इरादे से खड़ा है। उक्त सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केवलारी श्री आशीष भराड़े को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया जिनके व्दारा थाना प्रभारी कान्हीवाडा को मय पुलिस स्टाफ के मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करने आदेशित किया गया। थाना प्रभारी कान्हीवाडा निरीक्षक मोहनीश बैस के व्दारा तत्काल पुलिस टीम को मुखबीर व्दारा बताए स्थान पर जाकर दबिश देने हेतु रवाना किया गया जहां एक व्यक्ति बिना नम्बर की मोटरसाईकिल पर बैठा था वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा पूछताछ करने पर उक्त मोटरसाईकिल चोरी कर लाना तथा तलाशी लेने पर संदिगध के पैंट की जेब से 08 नग डुप्लीकेट मोटरसायकिल के रजिस्ट्रेशन कार्ड तथा राजू गुर्जर के नाम से आधार कार्ड की छायाप्रति प्राप्त हुई पुछताछ मे संदिग्ध व्दारा उक्त मोटरसायकिल चोरी का होना बताया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम संजय वैष्णव बैरागी पिता राजेन्द्र बैरागी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 लोधी मोहल्ला व्यायाम शाला के पीछे केवलारी थाना केवलारी का रहने वाला बताया। जिससे मौके पर ही विस्तृत पुछताछ करने पर अन्य 08 नग मोटरसायकिल चोरी कर स्वयं के घर वार्ड नंबर 05 लोधी मोहल्ला व्यायाम शाला के पीछे केवलारी मे छिपाकर रखना बताया एवं पुछने पर मोटरसाकिलो के चेचिस नंबर से छेडछाड कर गलत चेचिस नंबर डालकर वाहनो पर उन्ही चेचिस नंबर से संबंधित फर्जी नंबर प्लेट लगाना बताया । आरोपी से पुछताछ पर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी व्दारा चोरी की गई अन्य 08 नग मोटरसायकिल आरोपी की निशानदेही पर बरामद की गई, बरामद की गई मोटरसायकिल मे थाना कान्हीवाडा के अपराध क्रमांक 25/2024 धारा 379 भादवि मे चोरी गई मोटरसायकिल को भी बरामद किया गया । जप्त की गई चोरी की मोटरसायकिलो के आधार पर आरोपी का कृत्य धारा 41 (1) (4) जा.फौ. 379 भा.द.वि. के अंतगर्त दण्डनीय पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द इस्तागाशा क्रमांक 01/23 धारा 41 (1) (4) जा.फौ.379 भा. द. वि. कायम कर आरोपी को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया। बरामद की गई मोटरसायकिलो पर जिला सिवनी के विभिन्न थानो पर एवं जिला मण्डला मे चौकी पिण्डरई मे पृथक-पृथक अपराध पंजीबध्द है ।
गिरफ्तार आरोपी:- 01 संजय वैष्णव बैरागी पिता राजेन्द्र बैरागी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 लोधी मोहल्ला व्यायाम शाला के पीछे केवलारी थाना केवलारी
जप्त शुदा मोटरसायकिलो का विवरण क्र. मो.सा.क्र. माडल MP49MK 5069 MP22 MN 8698 MP22 MP 2677 MP51 MF 5587 MP22 MJ6095 MP 22 MD 9590 MP22 MJ9505 MP 20 MY 7440 MP22 MN 6642
DREAM YUGA PASSION HF DELUX HF DELUX SPLENDER SPLENDER HF DELUX HF DELUX SHINE
रंग BLUE GRAY BLACK BLACK BLUE PURPULE BLUE GRAY GRAY BLACK RED BLACK RED BLACK BLUE इंजन न. JC58ET4368315 JA06EWMHG10736 HA11ERM9M05045 HA11EM44L15780 HA10AGJHF24507 HA10ELEHB12414 HA11EMKHP06892 HA11EFJF4E02082 JC8ED2021982
कुल मशरूका:- कुल 4,50,000/- रूपये
इस कार्यवाही में सराहनीय कार्य:- थाना प्रभारी कान्हीवाडा निरीक्षक मोहनिश बैस, उप निरीक्षक अंकिता जैन, प्र. आर. 225 संजय यादव, कार्य प्र. आर. 424 देवन पन्द्रे, कार्य.प्र. आर. 759 अम्बरीश शुक्ला,आर. 598 सूरज गिरारे, आर. 425 संतोष साहू, आर. 557 मोहसीन आजमी, आर. 732 महेश ठाकरे,आर 634 सुरेश चौहान |
*जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.