राम जन्मोत्सव पर हिमांशु ब्यूटी पार्लर में की गई पूजा अर्चना
चारामा, कांकेर। श्री राम जन्मोत्सव को लेकर पूरा देश राममय हो गया है। कांकेर जिले के चारामा नगर स्थित हिमांशु ब्यूटी पार्लर में इस अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। अकादमी के प्रशिक्षक संचालिका चंद्रकांति नागे ने वैदिक मँत्रों के उच्चारण के साथ 101दीप जलाकर भगवान श्री राम की आरती व पूजा आराधना कर पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री राम और सीता बन अवतारी तचेतना को विधि विधान पूर्व के सभी प्रशिक्षारती ने पुष्प आरती कर भजन नृत्य करते हुए रामचरित्र मानस का पाठ कर राम जन्म उत्सव मनाया।
श्री राम महामंत्र का उच्चारण करते हुए सभी उपस्थित छात्रों द्वारा दीप प्रज्वलित कर राम नाम महामंत्र का उच्चारण करते हुए समाज देश की समृद्धि के लिए अपने जीवन को सुसंस्कृत बनाने के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। सभी सदस्यों ने बारी-बारी से राम सीता के रूप नमन बंधन प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इस राम जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिमांशु ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रशिक्षिका चंद्रकांति नागे सहित अकादमी के सभी बच्चे व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.