रायगढ़ लैलूंगा।
थाना प्रभारी लैलूंगा के नेतृत्व में मुसाफिरों और बाहरी तत्वों की सघन जांच ।
रायगढ़ लैलूंगा से सुनील मानिकपुरी की रिपोर्ट ।
लैलूंगा:- थाना क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों की नियमित मुसाफिर दर्ज नहीं होने से चोरी लूट जैसी वारदातें होते देखा गया है ऐसे तत्व अक्सर सूने मकान और कम सदस्य वाले परिवार पर नजर रखकर चोरी जैसी वारदात को अंजाम देते है और फरार हो जाते हैं जिसे ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस ने बाहरी लोगों की पता साजी का अभियान चलाते हुए किराए में रहने वाले फेरी, कबाड़ी, गैस सिलेंडर रिपेयरिंग,इत्यादि का काम करने वाले सभी लोगों को थाना में बुलाकर पूछताछ की गई साथ ही उन सभी के रिकॉर्ड पता करके मुसाफिर दर्ज किया गया। साथ ही मकान मालिकों को भी हिदायत दी गई है कि बाहरी लोग जो किराया में रहते हैं उनका पूरा रिकॉर्ड रखकर थाना में दर्ज करने को कहा गया लैलूंगा थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज द्वारा पुलिस की टीम लगाकर थाना क्षेत्र की सभी गांव सहित शहरी क्षेत्र में कबाड़ी, का काम करने वाले तथा अन्य फेरी वाले पर पहली नजर रखने का निर्देश दिया गया। बड़ी संख्या में बाहरी लोग आकर कई प्रकार के काम करते हैं जैसे कबाड़ी,फेरीवाला,सोना, चांदी की सफाई करने वाले ऐसे लोग किराए के मकान में रहते हैं या फिर तंबू लगाकर रहते हैं अक्सर ऐसे लोग रेकी करके चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं जिसे पुलिस को पकड़ना एक चुनौती सी बन जाती है ऐसी घटनाओं को मद्दे नजर रखते हुए एसएसपी सदानंद कुमार ने जिले के सभी थानेदारों को निर्देश देकर बिना मुसाफिर दर्ज किए थाना क्षेत्र में रहने ना दिया जाए कहा गया तथा जिनकी मुसाफिर दर्ज हो उन पर सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.