जिला सिवनी मध्यप्रदेश
छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर अधीक्षकों को कलेक्टर श्री सिंघल ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
सी एन आई न्यूज सिवनी 23 जनवरी 24/ कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल ने मंगलवार 23 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लेकर छात्रावास की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों में दर्ज बच्चों के अनुसार पर्याप्त कक्ष, बिस्तर आदि के साथ ही बच्चों की सुविधा के लिए भवन एवं शौचालय आदि के आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चो को मीनू अनुसार ही भोजन दिया जाये, डाइनिंग हॉल साफ- सुथरा हो तथा पर्याप्त फर्नीचर लगा हो।
कलेक्टर श्री सिंघल ने सभी अधीक्षकों को छात्रावास की पेयजल व्यवस्था का भी मूल्यांकन कर स्थानीय निकायों से नलजल योजना से कनेक्शन लेने के निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों की सुविधा के लिए सभी जरूरी संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो, सभी छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकीदार रहे। उन्होंने सभी छात्रवासों पर 181 सीएम हेल्पलाइन का
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.