India Vs.England
भारतीय टीम ने पांचवा टेस्ट मैच पारी और 64 रनों से जीता ।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
धर्मशाला -भारत ने धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवे टेस्ट मैच को पारी और 64 रनों से जीत कर सीरीज में 4-1 से बड़ी जीत हासिल कर ली है।
इस अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैड ने पहली पारी में 218 रन बनाये ,जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 477रन बनाए।भारतीय टीम को 259 रनों की बढ़त मिली।
दूसरी पारी में पूरी इंग्लैंड की टीम 195 रनों पर सिमट गई और भारत को पारी और 64रनों से जीत मिली।
भारत की ओर से पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली और यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल,और सरफराज खान ने अर्धशतकीय पारी खेली।
भारत की ओर रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट, कुलदीप यादव ,जसप्रीत बुमराह ने दो,दो विकेट लिया और रविंद्र जाडेजा ने एक विकेट लिया ।
आर अश्विन सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये है ।वहीं इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने टेस्ट में 700 विकेट पूरे किए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.