छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा कवर्धा के समस्त कर्मचारियों का बैठक जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित काष्ठागार के नीलम हाल में रखा गया।
जिसमें वन कर्मचारियो के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया और ततसंबंध में प्रस्ताव पारित किया गया।
संघ के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर आनंद ने बताया कि मुख्य रूप से आज का यह बैठक एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र पत्रिका के हवाले से पुलिस अधीक्षक कवर्धा के कथन को कोट करते हुए 8 मार्च 2024 को समाचार प्रकाशित किया गया था जिसमें वन विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास दिखाई देता है
साथ ही व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला प्रतीत होता है। उक्त समाचार में तहसील सहसपुर लोहारा के सिंघनपुरी थाना अंतर्गत ग्राम टाटावही में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या और दुष्कर्म का आरोप बीटगार्ड पर लगाते हुए लिखा गया कि - *बिटगार्ड मासूम बच्ची का भक्षक बन गया* है। बिना किसी प्रमाण और तथ्य के एसपी डा अभिषेक पल्लव ने बताया लिखकर - *शासकीय क्वार्टर में बलात्कार किया जिसके साक्ष्य पुलिस को मिले हैं* ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हुए समाचार प्रकाशित किया गया है, जो की आधारहीन है शर्मनाक है। पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी की खोजबीन किए जाने के दौरान बीट गार्ड को पूछताछ के लिए थाने में हिरासत में रखा गया था। जिस पर समाचार पत्र ने बीट गार्ड को मासूम बच्ची का दुष्कर्म के बाद निर्माता पूर्वक हत्या का आरोप लगाते हुए समाचार प्रकाशित किया है जिससे व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंची है तथा वन विभाग के समस्त कर्मचारियों की छवि धूमिल हुई है।
बिना किसी प्रमाण के एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा आरोप लगाते हुए कथन तथा एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र द्वारा इस प्रकार की खबर प्रकाशित करना एक सवालिया निशान को जन्म देता है।
वन विभाग के कर्मचारियों की छवि को धूमिल करने वाले ऐसे निराधार समाचार प्रकाशित होने पर बैठक में दोषियों पर कार्यवाही करने के संबंध में आवश्यक कदम उठाने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें दैनिक समाचार पत्र पत्रिका के ब्यूरो प्रमुख को अधिवक्ता के माध्यम से वैधानिक नोटिस यूनियन की ओर से दिया जाने, मानहानि का दावा करने का प्रस्ताव भी लाया गया।
नाराज कर्मचारियों ने उपरोक्त दैनिक समाचार पत्रिका के खबर के संबंध में विभाग के छवि धूमिल करने के लिए विभाग के मुखिया वनमंडलाधिकारी कवर्धा तथा जिलाधीश महोदय कबीरधाम को ज्ञापन दिया जाकर आवश्यक कार्यवाही करने का मांग किए जाने के लिए सहमत हुए।
ग्राम टाटावही में घटित घटना के संबंध में दैनिक समाचार पत्रिका में भ्रामक, आधारहीन और अनुचित समाचार प्रकाशित करने को लेकर संगठन द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया जिसे जिले के मीडिया को प्रेस कांफ्रेंस/विज्ञप्ति के जरिए अवगत कराया जाएगा।
माननीय गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को वन कर्मचारी संघ की ओर से ग्राम टाटावही में घटित घटना का निराधार आरोप वन विभाग के कर्मचारी पर आक्षेप लगाने से विभाग की छवि धूमिल हुई है, तत्संबंध में ज्ञापन सौंपा जायेगा।
जिला सचिव श्री गणेश ठाकुर ने कहा कि वन विभाग की छवि को धूमिल करने वाले सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए, आधारहीन स्टैटमेंट और खबर लगाने को उन्होंने शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अपने निर्दोष कर्मचारी और विभाग की छवि बचाने के लिए आंदोलन भी किया जायेगा। इस दौरान कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों में परसराम चंद्राकर, सचिन राजपूत, तारकेश यादव, दानू कावरे, मनोज कुमार, लालाराम देवहारी, ओमकार चंद्रवंशी, मोतीलाल रात्र, अधीर मरावी, अमित कुमार ध्रुव, संतोष पांडे, मनोज खुसरो ,ललित यादव, दमन तिवारी ,शिवकुमार साहू, नागेंद्र पटेल, अजीत कुमार पाल, विनोद भास्कर, प्रकाश चंद्र मरावी, कैलाश ध्रुव, लालचंद साहू, राजेश रंहांगडाले ,तोमर मार्को, रूपक कुमार अमित, राकेश निर्मलकर, हेमू राम कचलेम ,दिलीप धुर्वे के अलावा महिला कर्मचारियों में कुमारी निर्मला बंजारे , फुलांती भगत, पुष्पा मरकाम, चंपा धुर्वे , मालती नेताम,अहिल्या ठाकुर सहित समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.