जिला सिवनी मध्यप्रदेश
खेतों के बीचो-बीच लगाया था गांजे के पौधे, लखनादौन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा किया जप्त
सी एन आई न्यूज सिवनी लखनादौन दिनांक 10/03/2024
खेतों के बीचो-बीच लगाया था गांजे के पौधे, लखनादौन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा किया जप्त
खेतों के बीचो-बीच लगाया था गांजे के पौधे लखनादौन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा किया जप्त
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिह व्दारा अवैध मादक पदार्थ के विरुध्द अंकुश लगाये जाने के निर्देश दिये गये है इसी कड़ी मे अति. पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा, अनु. अधि. पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी लखनादौन के मार्गदर्शन मे पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ गांजा 860 ग्राम (15 पौधे) जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है।
लखनादौन पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 09/03/2024 को विश्वनीय मुखबिर द्वारा लखनादौन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बाम्हनवाड़ा मे संतोष पिता रोशन साहू अपने खेत मे अवैध रूप से गांजा के पौधे लगाये हुआ है सूचना पर टीम गठित कर दबिश दी गई आरोपी के खेत के मेड मे सब्जी भाजी के बीचोंबीच मे 15 पौधे मादक पदार्थ (गांजा) के लगे पाये गये जिनका वजन 860 ग्राम पाया गया जिन्हे जप्त कर थाना लखनादौन में अपराध क्र.130/2024धारा 8,20 एनडीपीएस एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
आरोपी का नामः-1. संतोष पिता रोशनलाल साहू उम्र 45 साल नि. बान्हनवाडा थाना लखनादौन। जप्त सामग्री- 1. पौधे अवैध मादक पदार्थ (गांजा) वजनी ৪60 ग्राम।
सराहनीय कार्यः- निरी. के पी धुर्वे. उनि, रूक्सार बानो, सउनि महेश उइ्के आर.संदीप आर, प्रकाश, आर. अरविद आर.नवनीत पाडे आर. धनेश्वर का योगदान रहा।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.