मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुंबई ( महाराष्ट्र) प्रवास पर रहेंगे
CNI NEWS / भोपाल,मध्यप्रदेश। ( छब्बी लाल कमलेशिया ) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार 18 मई को मुंबई प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान पत्रकार वार्ता, शोभा यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 11.50 बजे मुंबई के नरिमन प्वाइंट स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा के शिवाजी पार्क दादर में आयोजित शोभा यात्रा में शामिल होंगे। डॉ. यादव शाम 4 बजे मुंबई दक्षिण लोकसभा के लालबाग, मेघवाडी में समरूप सभा को संबोधित करेंगे।जिसके पश्चात मुंबई से भोपाल रवाना होंगे। शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.