Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 13, 2024

वनज त्यौहार का नोडल अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण स्तर का निरीक्षण राष्ट्रीय पोषण माह में जिले के 890 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वनज त्यौहार का आयोजन, 23 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में डिजिटल वनज मशीनों के साथ पोषण माप उपकरण उपलब्ध, नोडल अधिकारी करेंगे सत्यापन कुपोषण पर नियंत्रण हेतु जिले में 0 से 6 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर का होगा मूल्यांकन वजन त्यौहार आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की पोषण स्थिति जांचने के लिए क्लस्टर स्तर पर निरीक्षण जारी

 वनज त्यौहार का नोडल अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण स्तर का निरीक्षण



 राष्ट्रीय पोषण माह में जिले के 890 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वनज त्यौहार का आयोजन, 23 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम


जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में डिजिटल वनज मशीनों के साथ पोषण माप उपकरण उपलब्ध, नोडल अधिकारी करेंगे सत्यापन


 कुपोषण पर नियंत्रण हेतु जिले में 0 से 6 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर का होगा मूल्यांकन



 वजन त्यौहार आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की पोषण स्थिति जांचने के लिए क्लस्टर स्तर पर निरीक्षण जारी


        मोहला 13 सितंबर 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के अतिरिक्त जिले के 233 क्लस्टरवार नोडल अधिकारियों को वजन त्यौहार की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त किया गया है ताकि क्लस्टर वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों में 0 से 6 वर्ष के सभी बच्चों का वजन एवं ऊंचाई सही-सही लिया जा रहा है या नहीं इसका परीक्षण किया जा सके इसके तहत 12 सितंबर एवं 13 सितंबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला श्री मयंक गुर्जर द्वारा रेंगाकठेरा कलस्टर में जाकर अपने समक्ष कुछ बच्चों का वजन ऊंचाई लेकर सत्यापन किया गया। सहायक आयुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहला, सहायक विकास शिक्षा अधिकारी, खाद्य निरीक्षक, प्राचार्य, आईटीआई, अनुविभागीय अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तहसीलदार चौकी, नायब तहसीलदार चौकी, सीईओ मानपुर, प्रबंधक जिला सहकारी बैंक सहित सभी संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कलस्टरों में भ्रमण/ सत्यापन किया गया है, वजन त्यौहार के दौरान जनप्रतिनिधिगण बच्चों के माता एवं ग्रामीणों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर द्वारा सभी नोडल अधिकारियों को अनिवार्य रूप से वजन त्यौहार कलस्टर में उपस्थिति रहने की निर्देश दिये हैं।

        जिले में राष्ट्रीय पोषण माह में 12 सितंबर से 23 सितंबर तक आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज 0 से 6 साल के बच्चों का पोषण स्तर मापने की शुरुआत जिले में गुरुवार से शुरू हो गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार 12 सितंबर से शुरू होने वाले इस वजन त्यौहार को लेकर महिला बाल विकास विभाग ने तैयारी पूरी कर ली हैै। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 12 से 23 सितंबर 2024 तक जिले के सभी 890 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। जिला अधिकारी ने बताया कि यह त्यौहार 322 क्लस्टर में मनाया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों में डिजिटल वजन मशीनों के साथ ही ऊंचाई लंबाई नापने के लिए स्टूडियों मीटर और इन्फेटो मीटर उपकरण भी उपलब्ध हैै। जिला/ब्लॉक/स्तरीय अधिकारियों को भी आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर वजन त्यौहार में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। वजन त्यौहार का उद्देश्य 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर का आकलन करना है, जिसमें समुदाय की सहभागिता महत्वपूर्ण रहेगा। इस वर्ष जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 0 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के वजन और ऊंचाई का मापन किया जाएगा और उनका पोषण स्तर जांच जाएगा। वजन त्यौहार में प्रत्येक परिवार को उनके बच्चों की सही पोषण स्थिति से अवगत कराते हुए प्रत्येक गांव में कम वनज वाले बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण की सही स्थिति का पता लगाया जाएगा। कुपोषण की सही स्थिति को जानकारी प्रत्येक बच्चों की जानकारी सॉफ्टवेयर में दर्ज कर राज्य में कुपोषित बच्चों की स्थिति का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। जिले के प्रत्येक केंद्र, ग्राम पंचायत, विकासखंड में कुपोषण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कुपोषण कम करने के कार्ययोजना तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि वजन त्यौहार का उद्देश्य 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर का आकलन करना है। जिसमें समुदाय की सहभागिता रहेगी। वजन त्यौहार के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी किशोरी बालिकाओं का कैंप लगाकर एनीमिया टेस्ट भी किया जा रहा है।

जिला ब्यूरो योगेन्द्र  सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad