खैरागढ़
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन ।
नवीन जिला:- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के राजा फतेह सिंह मैदान में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकलेगी, बाजे-गाजे व भजन- कीर्तन के साथ दोपहर 12 बजे निकलने वाली भव्य कलश यात्रा का स्वागत संगीत धानी के धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा शहर के हर चौक- चौराहे पर किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के हिरेन ठक्कर, डा० दुलेश्वर आदि ने बताया कि शहर के फतेह सिंह मैदान में 8 दिसंबर से आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में एक लाख से अधिक श्रद्धालु भक्त शामिल होंगे, इसकी व्यापक तैयारी की गई है,
शनिवार को राजनांदगांव के नव- निर्मित भव्य गायत्री शक्तिपीठ में
वेदमाता गायत्री प्रतिमाओं की वैदिक विधान से पुनर्स्थापना तैयारी अवसर पर आयोजित बैठक में पधारे श्री ठक्कर व डा० साहू ने बताया कि फतेह मैदान में आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के सम्पादनार्थ हरिद्वार से 21 साधकों की टोली और गायत्री परिवार के अंतरराष्ट्रीय वक्ता श्याम बिहारी दुबे जी पधार चुके हैं, हरिद्वार से पधारे पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य के कृपा पात्रों द्वारा उक्त 51 कुण्डीय महायज्ञ सहित दीप यज्ञ व विभिन्न संस्कार संपन्न किए जाएंगे, इनके साथ सात लोगों की संगीत टोली भी पधारी हुई है जिनके द्वारा भजन- कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी व चार दिनों तक प्रज्ञा पुराण ज्ञान यज्ञ की अविरल धारा बहाई जाएगी, उन लोगो ने बताया कि आज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच
प्रारंभ होने जा रहे चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ में एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति बनी रहेगी।
*भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा*
राष्ट्र जागरण व सब की सुखमयता के लिए खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह मैदान में आयोजित इस चार दिवसीय आयोजन का आगाज भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगा, रविवार दोपहर 12 बजे आकर्षक झांकी व बाजे-गाजे के साथ पीतवसनों में सजी महिलाएं सिर पर मां गायत्री की मंगल कलश धारण किए समूचे नगर का भ्रमण करेगी, सुमधुर भजन- कीर्तन के गाने के साथ फतेह सिंह मैदान से निकलने वाली यह शोभायात्रा संगीत नगरी खैरागढ़ के लोगों के लिए दिव्य अनुभूति का परिचायक होगा वहीं नगर के लोगों के लिए उनके यहां आयोजित होने जा रही 51 कुण्डीय भव्य गायत्री महायज्ञ आमंत्रण होगा, श्री ठक्कर व डा० साहू ने उक्त भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा में संगीत नगरी के समस्त धर्म प्रेमी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पूण्य का भागीदार बनें, आयोजन समिति के द्वारा अपील ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.