अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस आज,उद्देश्य: बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
अंतराष्टीय बाल रक्षा दिवस हर साल 1 जून को दुनियाभर में मनाया जाता है। यह दिवस बच्चों के अधिकारों के लेकर जागरूकता बढ़ाने और उनको सुरक्षित, स्वस्थ वातावरण प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि बच्चों को उनका अधिकार देना, उनकी रक्षा, उनकी भलाई केवल सरकार, किसी संगठन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।
यह केवल एक उत्सव नहीं बल्कि एक ऐसा अवसर है जो हमें बच्चों के विकास के महत्व को भी याद दिलाता है। यह दिवस दुनियाभर के विभिन्न देशों में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के साथ मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का इतिहास 1949 से शुरू होता है।इस दिवस को मनाये जाने का निर्णय रूस के मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में लिया गया। इस महत्वपूर्ण पहल के परिणामस्वरूप 1 जून 1950 से दुनिया भर के 51 देशों में पहली बार “अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा के रूप में मनाया जाता है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.