श्री गौड़ ब्राह्मण समाज का भगवान शिव जी का रूद्राभिषेक,सहस्त्र धारा पूजन आयोजन संपन्न ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा महावीर गौशाला में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी
श्रावण के पावन महीने में भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक और सहस्त्रधारा पूजन का आयोजन रखा गया,
भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा के साथ आयोजन संपन्न हुआ ।
इस पावन अवसर पर महिलाओं और बच्चों ने सावन झूले का आनंद लिया ।
भगवान भोलेनाथ के भजनों में विप्रजन झूमते गाते रहे ।
समाज द्वारा उपस्थित सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई थी ।
इस पावन अवसर बड़े संख्या में विप्रजन एवं गणमान्य लोगों कि उपस्थिति रही ।
उपस्थित विप्रजनों ने समाज के द्वारा इस पावन आयोजन की सराहना की ।

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.