Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 18, 2025

राजीव लोचन साहित्य संस्था की गरिमामयी काव्य गोष्ठी सम्पन्न

 राजीव लोचन साहित्य संस्था की गरिमामयी काव्य गोष्ठी सम्पन्न 



नई कार्यकारिणी का हुआ गठन 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - राजीव लोचन साहित्य संस्था रायपुर द्वारा आयोजित भव्य काव्य गोष्ठी आज वृंदावन हॉल में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर शहर और प्रदेश के अनेक साहित्यकारों , कवियों और साहित्यप्रेमियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को यादगार बना दिया। काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत की गई मनोरम रचनाओं ने श्रोताओं को गहन साहित्यिक रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ उपस्थित रहे , जबकि अध्यक्षता का दायित्व डॉ. सुखदेव राम साहू ‘सरस’ ने निभाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. माधुरी दड़सेना ‘मुदिता’ और साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी. के. तिवारी मंचासीन रहे। उनके उद्बोधन और प्रेरक विचारों ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर आयोजित ऐसी काव्य गोष्ठियां साहित्य के प्रति ना केवल नई पीढ़ी में रुचि जगाती है , बल्कि सृजनशीलता को भी प्रोत्साहन देती है। इस अवसर पर राजीव लोचन साहित्य संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। संस्था ने संकल्प लिया कि आगामी दिनों में साहित्य को समृद्ध बनाने , पठन-पाठन व लेखन को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली साहित्यकारों को मंच उपलब्ध कराने के प्रयासों को और गति दी जायेगी। नवगठित कार्यकारिणी में रामेश्वर शर्मा , मुरारीलाल साव और डॉ. राजेन्द्र पाटकर ‘स्नेहिल’ को संरक्षक के रूप में दायित्व सौंपा गया है। संस्था की कमान अध्यक्ष के रूप में ऋषि साव के हाथों में सौंपी गई है। संयोजक का दायित्व राजेश चौहान को मिला है , जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती सुमन शर्मा बाजपेयी निभायेंगी। महिला अध्यक्ष के रूप में आ. कल्याणी तिवारी को चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर राजाराम रसिक और आ. मीता अग्रवाल को स्थान दिया गया है। सचिव पद का दायित्व डॉ. इन्द्रदेव यदु और आ. मंजूषा अग्रवाल को सौंपा गया है। सह सचिव के रूप में मन्नुलाल यदु , निवेदिता वर्मा और मेघा को जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार सचिव के रूप में यशवंत यदु ‘यश’ और श्री रामचंद्र श्रीवास्तव कार्य करेंगे। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुषमा प्रेम पटेल को दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. भारती अग्रवाल , राजेश नामदेव , अनिल रॉय भारत , रघुनाथ देशमुख और श्री राज निषाद संस्था की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभायेंगे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित साहित्यकारों और अतिथियों ने संस्था की नई कार्यकारिणी को शुभकामनायें देते हुये विश्वास जताया कि संस्था साहित्य की उन्नति और संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad