शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
महासमुंद/बसना सरायपाली शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों,शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र पर पुष्पहार, तिलक, चंदन से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर अतिथियों, शिक्षकों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। बच्चों ने शिक्षकों का आत्मीय स्वागत,गुलाल, श्रीफल,पेन, गुलदस्ता भेंट कर किया। बच्चों ने गीत, कविता, कहानी,चुटकुले प्रस्तुत किये। प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए। गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा हमें गुरु की आदर्शों पर चलना चाहिए और सम्मान करना चाहिए। सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने गुरु पर स्वरचित कविता सुनाएं। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनीता भोई, स्व सहायता समूह अध्यक्ष दुवास मोती,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक, पदमा यादव, भवसुंदर पटेल, प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.