Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 24, 2025

लोककला महोत्सव में लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम कोंडागांव जिले का बढा़या मान ।

 लोककला महोत्सव में लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम कोंडागांव जिले का बढा़या मान 




सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 

छ.ग.प्रदेश-जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले की मांदरी नृत्य दल को सम्मान मिला। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। यह उपलब्धि हमारे समृद्ध जनजातीय कला-संस्कृति और जिले के कलाकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है।”


मेहनत और संघर्ष के बाद मिला यह मुकाम

    टीम की सदस्य आरती नेताम, निवासी हरवेल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “मेहनत और संघर्ष के बाद हम इस मुकाम तक पहुँचे हैं। हमारी टीम को जहाँ भी बुलाया जाता था, हम पूरे समर्पण से प्रस्तुति देते थे। पंचायत स्तर से शुरू की गई यह यात्रा राज्य स्तर तक पहुँची और हमें राष्ट्रपति जी के हाथों सम्मान मिला। हमारे लिए यह गर्व का क्षण है। जिला प्रशासन ने हमें जो अवसर दिए, उसके लिए हम बेहद आभारी हैं।”

उल्लेखनीय है कि राज्यस्तरीय मंच पर कोंडागांव की टीम ने जिस नृत्य विधा का प्रदर्शन किया, उसने उपस्थित दर्शकों समेत निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह दल जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में पहले ही प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad