6 दिसंबर को कैरियर गाइडेंस एवं शिक्षक सम्मान सेजेस साल्हेवारा में।
खैरागढ़। 6 दिसंबर को सेजेस साल्हेवारा में कैरियर गाइडेंस एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होगा।सेजेस साल्हेवारा के कक्षा 11वीं एवं 12 वीं के 50 चयनित बच्चों को प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक मुख्य अतिथि नीलम चन्द सांखला पूर्व रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय एवं पूर्व प्रधान जिला न्यायाधीश कैरियर गाइडेंस के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं टिप्स देंगे।
दोपहर 1 बजे प्रत्येक संकुल से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 39 शिक्षकों को सेठ तखतमल कंवरलाल सांखला छुईखदान की स्मृति में एवं मां धापी के तत्वाधान में सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
इसके पश्चात लंच विथ एक्सीलेंस होगा। इस पूरे आयोजन की तैयारी गिरेन्द्र कुमार सुधाकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान, दुष्यंत शर्मा विकास खंड स्त्रोत समन्वयक छुईखदान , सतीश श्रीवास्तव पूर्व विकास खंड स्त्रोत समन्वयक छुईखदान एवं मनोज मरकाम संकुल समन्वयक रामपुर के मार्गदर्शन में पूरी कर ली गई है। यह जानकारी संकुल समन्वयक कोपरो ने दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.