जान से मारने की धमकी देने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - पंचायत बैठक में अनावश्यक विवाद और सरपंच को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को अजाक थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या , बलवा एवं धोखाधड़ी का अपराधिक रिकार्ड दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्राधी गेंदराम निवासी ग्राम - लछनपुर , थाना - जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि विगत दिवस 24 फरवरी को ग्राम पंचायत लखनपुर के पंचायत भवन में बैठक रखा गया था , जिसमें गांव का आरोपी रामगोपाल साहू भी उपस्थित था। दोपहर लगभग दो बजे बैठक में गांव के विकास कार्य के चर्चा के दौरान आरोपी द्वारा अनावश्यक विवाद किया जा रहा था , जिसे प्रार्थी एवं बैठक में उपस्थित ग्रामवासियों के द्वारा समझाईस दिया जा रहा था। उसी दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी से अश्लील गाली गलौज कर धमकी देते हुये बोला कि वह पंचायत के नाम से अवैध वसूली करेगा , तुम्हारे में दम होगा तो रोक लेना। जब प्रार्थी के द्वारा आरोपी को गाली गलौज करने से मना किया तो उसने जान से मारकर खतम कर देने की धमकी दिया है। जिसे बैठक में उपस्थित लोगों के द्वारा बीच बचाव किया , जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध 296 , 351(3) बीएनएस एवं 3(2)54 3(1) , एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में अजाक पुलिस द्वारा आरोपी रामगोपाल साहू को पकड़ा गया। घटना में संबंध में पूछताछ करने पर उसने जुर्म करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से अजाक थाना पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर , सउनि रामेश्वर यादव , प्रधान आरक्षक रामकृष्ण खैरवार , आरक्षक मंगल सिंह नेताम , संजय साहू का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
रामगोपाल साहू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम - लच्छनपुर , थाना - जांजगीर , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.