आज शीतला सप्तमी -माता शीतला की पूजा अर्चना कर परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -आज 9 अप्रैल को शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर माता शीतला की विधि -विधान से पूजा अर्चना कर श्रृद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद लिया,
मान्यता है कि इनकी पूजा करने से चेचक और संक्रमण संबंधित बिमारीयों से मुक्ति मिलती है। माता शीतला का रूप अनूठा है, इनकी पूजा-अर्चना करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है। आज के दिन माता को मीठे चांवल का भोग लगाया जाता है साथ ही बासी पकवानों का भोग लगाकर बासी भोजन ग्रहण किया जाता है। शीतला सप्तमी को बूढ़ा- बासौडा़ भी कहा जाता है। आज शीतला मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग लगाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.