Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 28, 2026

लखनादौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 86 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय गिरफ्तार

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

लखनादौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 86 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय गिरफ्तार 



सी एन आई न्यूज छब्बी लाल कमलेशिया 

सिवनी लखनादौन 27 मई को सिवनी जिले की लखनादौन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 86.600 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार सहित कुल 51 लाख 30 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान लखनादौन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 49 C 3251 में भारी मात्रा में गांजा नागपुर से भोपाल की ओर ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के नेतृत्व में थाना लखनादौन एवं थाना छपारा की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने बम्होड़ी ब्रिज के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया गया और सीट के नीचे बने गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा था गांजा वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को सीट के नीचे बनाए गए विशेष गुप्त चेंबर से 15 पैकेट गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 86.600 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जाकिर मिया पिता पीर मिया उम्र 58 वर्ष एवं कमल जाटव पिता दौलतराम जाटव उम्र 41 वर्ष निवासी भोपाल बताए।

*एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज*

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना लखनादौन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में गांजा तस्करी के नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है।पुलिस के अनुसार जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 43 लाख 30 हजार रुपये तथा स्विफ्ट डिजायर कार की कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।

कुल जब्त मशरूका की कीमत 51 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।इन पुलिस अधिकारियों की रही अहम भूमिका पूरी कार्रवाई में एसडीओपी लखनादौन श्री अपूर्व भलावी, थाना प्रभारी लखनादौन निरीक्षक के.पी. धुर्वे, थाना प्रभारी छपारा श्री खैमेन्द्र जैतवार सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।सिवनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad