Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 25, 2026

व्यापारी एकता मंच पिथौरा के अध्यक्ष प्रत्याशी ने कहा कि व्यापारी हित में कार्य करूंगा _अध्यक्ष प्रत्याशी गोपाल शर्मा

 सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864


व्यापारी एकता मंच पिथौरा के अध्यक्ष प्रत्याशी ने कहा कि व्यापारी हित में कार्य करूंगा _अध्यक्ष प्रत्याशी गोपाल शर्मा



पिथौरा। स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पिथौरा में मंगलवार को गोपाल शर्मा के पैनल ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर चुनावी शंखनाद किया। इस प्रेस वार्ता कार्यक्रम में पूरे पैनल की अगुवाई अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार गोपाल शर्मा ने की। उनके साथ उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश ऐरन, सचिव पद प्रत्याशी इंद्रजीत सिन्हा और कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी कुलवंत राजा खनुजा एक साथ मंच पर नजर आए। प्रेस वार्ता में चारों प्रत्याशियों ने एकजुटता दिखाते हुए व्यापारी हितों के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने कहा कि मैं अध्यक्ष नहीं, पिथौरा के व्यापारियों का सेवक बनकर काम करूंगा। हमारा पैनल व्यापारी हित कार्य के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। पिथौरा के हर छोटे-बड़े व्यापारी के मान-सम्मान पर आंच आई तो सबसे पहले गोपाल शर्मा खड़ा मिलेगा। हम संगठन को सिर्फ व्यापारियों का संगठन बनाकर चलाएंगे और व्यापारी एकता को मजबूत करेंगे। नगर में चिल्लर की किल्लत को पूर्व में भी हमने बैंक अधिकारियों से मिलकर हल किया था और आने वाले दिनों में भी इस समस्या को पूरी तरह हल करने की कोशिश करेंगे ताकि व्यापारियों को लेन-देन में कोई परेशानी न हो।


उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश ऐरन ने कहा कि गोपाल शर्मा जी के नेतृत्व में हम सभी वर्ग के व्यापारियों को एकजुट करेंगे और बाजार की पार्किंग, अतिक्रमण और सुरक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं को जड़ से खत्म करेंगे। सचिव पद प्रत्याशी इंद्रजीत सिन्हा ने कहा कि गोपाल शर्मा जी के साथ मिलकर हम संगठन को पूरी तरह पारदर्शी बनाएंगे, हर निर्णय में व्यापारियों की सहमति होगी और शासन की हर योजना का लाभ व्यापारी तक पहुंचाएंगे। कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी कुलवंत राजा खनुजा ने कहा कि गोपाल शर्मा जी की टीम ईमानदारी से काम करेगी और मंच के कोष के एक-एक रुपये का हिसाब व्यापारियों के सामने रखा जाएगा।


अंत में पैनल ने बताया कि मतदान 30 अगस्त 2026, दिन शनिवार को अग्रसेन भवन पिथौरा में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। चारों प्रत्याशियों ने पिथौरा के सभी व्यापारी बंधुओं से गोपाल शर्मा के पैनल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad