Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 15, 2026

संत रामपाल जी महाराज की अन्नपुर्णा मुहिम से जिला की असहाय परिवारों को मिली जीने का सहारा

 संत रामपाल जी महाराज की अन्नपुर्णा मुहिम से जिला की असहाय परिवारों को मिली जीने का सहारा




बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, संत रामपाल जी महाराज की 'अन्नपूर्णा मुहिम' के माध्यम से जरूरतमंदों को लगातार राहत पहुंचाई जा रही है। दिनांक 8 व 9 अक्टूबर 2026 को इसी अभियान के तहत कई असहाय परिवारों को निरंतरता के साथ आवश्यक राशन सामग्री वितरित की गई, जिससे उन्हें बुनियादी जरूरतों में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।"

 उन परिवारों की कहानी, जिन तक यह सेवा लगातार पहुंच रही है। जगजीवन सुमन 66 वर्ष एवं पत्नी तारा बाई 70 वर्ष ग्राम भाठागांव, तहसील कोसीर। आज इस बुजुर्ग दंपत्ति को तीसरी बार राहत  सामग्री पहुंचाई गई। जिससे इन्हें रोजमर्रा की चिंता से बड़ी राहत मिली है।

(2) अनाश सिदार 35 वर्ष व उनके चार छोटे बच्चे, ग्राम महाराजपुर, तहसील सरिया। पति के निधन के बाद बच्चों की पूरी जिम्मेदारी अकेले उठा रहीं अनाश के इस पांच सदस्यीय परिवार को 8वीं बार राहत सामग्री प्रदान किया गया है।

(3) डॉक्टर कुर्रे 45 वर्ष, (दिव्यांग) और उनका परिवार, ग्राम भीखमपुरा तहसील सारंगढ़ के निवासी पांच सदस्यों वाले परिवार को 11वीं बार राहत सामग्री दी गई।

(4) लखन मल्होत्रा 50 वर्ष, दिव्यांग व सूकमती मल्होत्रा 38 वर्ष, दिव्यांग ग्राम बारदुला, तहसील सारंगढ़ के चार सदस्यों वाले इस परिवार तक 15वीं बार राशन किट पहुंची है। इस निरंतर मदद का ही असर है कि इनकी बेटियां (पायल और आंचल) बिना रुकावट अपनी पढ़ाई पूरी कर पा रही हैं।

(5) सुदर्शन मानिकपुरी 39 वर्ष (दिव्यांग)

ग्राम कैथा, तहसील बिलाईगढ़ के इस परिवार को मुहिम के तहत 14वीं बार राशन देकर उनके जीवन को सुगम बनाने का प्रयास किया गया है।

(6) मेलाबाई गोंड 32 वर्ष, पति - सवर्गीय संजय गोंड, ग्राम टुंडरी

तहसील: बिलाईगढ़ के इस परिवार तक भी 14वीं बार निरंतर राशन सामग्री पहुंचाई गई है।

    स्थानीय सेवादारों ने स्पष्ट किया कि संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से यह सहायता आगे भी निर्बाध रूप से जारी रहेगी, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं अन्य आवश्यक जीवनोपयोगी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। 'अन्नपूर्णा मुहिम' का मुख्य उद्देश्य समाज के अति-कमजोर वर्गों को बुनियादी संसाधनों से सशक्त बनाकर उनके भविष्य को सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनाना है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad