डोंगरगढ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुसरा में किसान एवं ग्रामवासियों को बिजली कटौती लो वोल्टेज की हो रही समस्या को लेकर आज जोगी कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष विष्णु लोधि एवं युवा जनता कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने नेतृत्व में बिजली की समस्या को लेकर किसानों ने मूसरा विद्युत सबस्टेशन पहुच कर कनिष्ठ अभियंता के नाम ज्ञापन सौपने पहुचे। जहां कोई भी ज़िम्मेदार अधिकारी मौजूद नही मिला वही किसानों ने एवं कार्यकर्ताओ ने अधिकारियों से फोन में सपंर्क करना चाहा लेकिन अधिकारियों ने फोन रिसिव नही किया । जिसके बाद जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने मिलकर ज्ञापन को बिजली ऑफिस में चस्पाँ कर विद्युत विभाग को दो दीनो का समय दिया गया है । अगर समस्या का समाधान दो दिन में नही किया गया तो उग्र आंदोलन करने की बात कही गई है इस दौरान जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण किसान मौजूद थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए डोंगरगढ से महेंद्र शर्मा बंटी की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.