हितेश मानिकपुरी रायपुर : राज्य शासन के द्वारा कोरोना महामारी से लोगो की सुरक्षा को देखते हुए व आम जनता की जान को सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत है । जिसकी जिम्मेदारी माननीय जिलाधीश को दिया गया है और राज्य शासन की आदेशों का पालन करते नगर पंचायत क्षेत्र में लॉक डाउन किया गया है । लेकिन नगर पंचायत भटगांव में नगर पंचायत अधिकारी के द्वारा शासन की तथा जिला कलेक्टर के आदेशों का धज्जियां उड़ाते हुए नगर में सभी दुकानो को खुलवा दिया गया है । आज पूरे नगर में सभी दुकान खुले रहे । जहां लॉक डाउन व सोसियल डिस्टेंसिंग का जमकर उलंघन किया गया जिसमे लोग बिना माक्सके नजर आए । ऐसे में नगर पंचायत अधिकारी को आम जनता की जान की कीमत नजर नहीं आ रहा है और ना ही कोई उच्च अधिकारी इस पर कार्यवाही कर रहे है । और इस तरह से ज़िलाधीश के आदेशों का उलंघन करना व इस तरह से मनमाना तरीके से दुकानदारों से सांठगांठ कर लॉकडाउन में दुकान खुला होना नगर पंचायत अधिकारी की मनमाना कार्यशैली को दर्शाता है। आपको बतादे 22 जुलाई को पूरे नगर में लॉक डाउन किया गया था उस बीच भी नगर पंचायत अधिकारी के द्वारा पूरे नगर में मोबाइल दुकानों को खुलवा दिया गया था ,हालांकि खबर लगाए जाने के बाद दूसरे दिन नगर में मोबाइल की दुकानों को बंद कराने के लिए फिर एक बार नगर में मुनादी कराया गया जिसके बाद पूरे नगर में मोबइल की दुकानों को बंद किया गया । अब देखने वाली बात होगी कि जिलाधीश के आदेशों का उलंघन करने वाले अधिकारी पर क्या कुछ कार्यवाही किया जाता है

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.