Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 8, 2026

बिलाईगढ़ में प्रशासनिक दबंगई। CMO के घर देर शाम ज़बरदस्ती घुसे तहसीलदार, नायब तहसीलदार व कर्मी; SDM बाहर खड़े होकर देते रहे निर्देश, वीडियो बनाकर दी धमकी

 बिलाईगढ़ में प्रशासनिक दबंगई। CMO के घर देर शाम ज़बरदस्ती घुसे तहसीलदार, नायब तहसीलदार व कर्मी; SDM बाहर खड़े होकर देते रहे निर्देश, वीडियो बनाकर दी धमकी



बिलाईगढ़।

नगर पंचायत बिलाईगढ़ में प्रशासनिक मर्यादा, नियमों और शासकीय कार्यप्रणाली की धज्जियाँ उड़ाने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) यशवंत देवांगन के निजी निवास में 7 सितंबर 2026 की शाम 6:01 बजे तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल, नायब तहसीलदार देवराज सिदार, पटवारी प्रमोद तांडे, कंप्यूटर ऑपरेटर यशवंत पटेल तथा भृत्य कुमारी बाई कुर्रे दल-बल के साथ बिना किसी अनुमति बलपूर्वक और हिंसक रवैये के साथ ज़बरदस्ती घुस आए।



प्राप्त शिकायत के अनुसार, इस पूरी अनाधिकृत व हिंसक कार्रवाई के सूत्रधार SDM प्रफुल्ल रजक स्वयं CMO के घर के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। SDM के सीधे निर्देश पर ही तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों की टीम को घर के भीतर भेजा गया था।

दस्तावेजों से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर दी धमकी

घर के भीतर प्रवेश करते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के इस समूह ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया तथा वहाँ मौजूद पार्षदों के संबंध में अनर्गल सवाल-जवाब करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकारियों ने CMO के शासकीय कार्यालयीन और निजी दस्तावेजों के साथ गंभीर छेड़छाड़ भी की।


जॉइनिंग रोकने और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप


CMO यशवंत देवांगन ने बिलाईगढ़ थाना प्रभारी को सौंपी शिकायत में बताया कि शासन के वैधानिक आदेश के तहत उनका स्थानांतरण बिलाईगढ़ हुआ है। इसके बावजूद, बिना किसी लिखित आदेश या वैध कारण के SDM प्रफुल्ल रजक और उनकी टीम द्वारा उन्हें जॉइनिंग देने से लगातार रोका जा रहा है। जब वे अपनी जॉइनिंग से जुड़े शासकीय दस्तावेज़ मांगने पहुँचे, तो कार्यालयीन कार्यों में बाधा उत्पन्न की गई।

घटना के वक्त CMO के निवास पर पार्षद नरेश देवांगन, उमाशंकर देवांगन, सौभाग्य शरण सिंह और घसिया यादव उपस्थित थे, जिन्होंने इस पूरी दादागिरी और दुर्व्यवहार को अपनी आँखों से देखा।


 112 डायल कर बुलानी पड़ी पुलिस, FIR और सुरक्षा की माँग


ऑफिस समय खत्म होने के बाद एक अधिकारी के निजी निवास, व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक माहौल में इस प्रकार का अवैध व अनधिकृत प्रवेश न केवल प्रशासनिक अराजकता को दर्शाता है, बल्कि सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

SDM प्रफुल्ल रजक द्वारा जॉइनिंग के समय से ही दी जा रही मानसिक प्रताड़ना और घर के बाहर खड़े होकर तहसीलदार व कर्मियों के माध्यम से दी गई धमकियों से प्रताड़ित होकर CMO को तत्काल 112 डायल कर पुलिस बुलानी पड़ी। पीड़ित CMO ने थाना प्रभारी से SDM प्रफुल्ल रजक, तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल सहित घुसपैठ करने वाले सभी दोषियों पर कड़ी धाराओं में नामजद FIR दर्ज करने और अपने निवास हेतु तत्काल सुरक्षा (Protection) प्रदान करने की माँग की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad