Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 15, 2026

पेंशनरों की समस्याओं पर संचालक के साथ बैठक, पेंशन कल्याण मंडल के गठन सहित पांच प्रमुख विषयों पर हुई चर्चा।

 पेंशनरों की समस्याओं पर संचालक के साथ बैठक,



पेंशन कल्याण मंडल के गठन सहित पांच प्रमुख विषयों पर हुई चर्चा।

सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर- छत्तीसगढ़ के पेंशनरों की लंबित समस्याओं के निराकरण और उनके हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए 15 अक्टूबर 2026 को संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ द्वारा पेंशनर्स संगठनों की बैठक आयोजित की गई। 


बैठक की अध्यक्षता पेंशन एवं भविष्य निधि के संचालक एस. जयवर्धन (आईएएस) ने की।

नवा रायपुर अटल नगर स्थित इंद्रावती भवन के पेंशन संचालनालय के बैठक कक्ष में आयोजित इस बैठक में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश महामंत्री प्रवीण कुमार त्रिवेदी, दैनिक वेतनभोगी पेंशनर कल्याण प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल पाठक, छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी.आर. यादव एवं महामंत्री उमेश मुदलियार, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर.के. थवाईत एवं सुंदर सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. डी.पी. मनहर, पेंशनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवंत देवान, छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती, पेंशनर मोर्चा के संयोजक बी.पी. शर्मा एवं सुनील नायक, राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ के विष्णु चंद्राकर, विद्याभूषण दुबे सहित विभिन्न पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।


पांच प्रमुख विषयों पर हुई चर्चा


बैठक के निर्धारित एजेंडे में पेंशन कल्याण मंडल का गठन, छत्तीसगढ़ पेंशन कल्याण निधि नियम, 1997 में आवश्यक संशोधन एवं उसका व्यापक प्रचार-प्रसार, संशोधित पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) ऑनलाइन उपलब्ध कराने, लंबित पेंशन एवं परिवार पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण तथा पेंशनरों के लिए प्रभावी शिकायत निवारण एवं संवाद व्यवस्था विकसित करने जैसे विषय शामिल रहे।


बैठक में पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण में तेजी लाने तथा उनकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। संचालक एस. जयवर्धन ने समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए इसी प्रकार की बैठकें संभाग एवं जिला मुख्यालयों में आयोजित करने की मांग पर भी सहमति बनी।


पेंशनर संगठनों ने जताई उम्मीद....


भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ ने बैठक को पेंशनरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। महासंघ ने उम्मीद जताई कि बैठक में उठाए गए विषयों पर ठोस निर्णय लेकर लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति स्वत्वों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए पेंशन संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और पेंशनर हितैषी बनाने तथा शिकायतों के व्यावहारिक एवं स्थायी समाधान की व्यवस्था विकसित करने की अपेक्षा की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad