Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 9, 2026

नवजात चोरी की सनसनीखेज वारदात निकली फर्जी, SP त्रिलोक बंसल ने किया बड़े झूठ का पर्दाफाश ग्राम जेवरा एस में गर्भवती होने का किया नाटक, साड़ी दोहरा मोड़कर पेट दिखाती थी महिला, आलता-माहुर से रचा खून का ड्रामा

 बेमेतरा ब्रेकिंग : नवजात चोरी की सनसनीखेज वारदात निकली फर्जी, SP त्रिलोक बंसल ने किया बड़े झूठ का पर्दाफाश



ग्राम जेवरा एस में गर्भवती होने का किया नाटक, साड़ी दोहरा मोड़कर पेट दिखाती थी महिला, आलता-माहुर से रचा खून का ड्रामा


रंजीत बंजारे,CNI न्यूज़ बेमेतरा - जिले को हिला देने वाले जेवरा एस नवजात चोरी कांड का आज पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) ने बड़ा खुलासा कर दिया है। संबलपुर चौकी क्षेत्र में दो महिलाओं द्वारा प्रसूता को बेहोश कर नवजात ले जाने की पूरी कहानी मनगढ़ंत और झूठी निकली!


पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट में साफ हो गया है कि तीजन वर्मा (20) ने कभी बच्चा ही नहीं जना।


कैसे रची पूरी साजिश?


पुलिस के अनुसार प्रार्थिया तीजन वर्मा के शादी के बाद 2 बार गर्भपात हो चुका था। फरवरी 2026 में तीसरी बार गर्भ ठहरा और वो भी 2 महीने में ही गिर गया। परिवार और ससुराल वालों की नजर में गलत साबित होने से बचने के लिए महिला ने झूठ बोलना शुरू कर दिया कि वो अभी भी गर्भवती है।


पेट बड़ा दिखाने के लिए* वो रोज साड़ी को दोहरा मोड़कर पहनती थी। 3 अक्टूबर को जब सास-ससुर, देवर मुंगेली के दलपुरवा में मरनी कार्यक्रम में गए और पति पुनेश्वर वर्मा बकरी चराने तालाब गया, तो घर में अकेली महिला ने शरीर पर आलता-माहुर (लाल रंग) डालकर प्रसव और खून का नाटक किया! फिर पति को कहानी सुनाई कि गली में खड़ी लाल कपड़े वाली 2 महिलाओं ने दवा पिलाकर बेहोश किया और बच्चा लेकर भाग गईं।


SP की 3 टीमों ने खोला झूठ


IG दुर्ग अभिषेक शांडिल्य की सतत मॉनिटरिंग और SP त्रिलोक बंसल के निर्देश पर SDOP भूषण एक्का के नेतृत्व में TI दुलेश्वर चंद्रवंशी, चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार क्षत्री, साइबर प्रभारी मयंक मिश्रा की टीम और फोरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच की!

मौके पर कोई प्रसव के सबूत नहीं

डॉक्टरों की टीम ने सोनोग्राफी में बताया 03 अक्टूबर से 4-5 हफ्ते पहले तक भी महिला गर्भवती नहीं थी, न ही प्रसव हुआ पूछताछ में परिजनों, माता-पिता के सामने महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


अब होगी कार्रवाई


झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने प्रार्थिया के खिलाफ BNS की धारा 217 के तहत इस्तगासा तैयार कर कार्यवाही की है।


बेमेतरा पुलिस ने अपील की है किसी भी घटना की सही और तथ्यात्मक जानकारी ही पुलिस को दें, मिथ्या रिपोर्ट दर्ज कराने से बचें!




इस संपूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी बेमेतरा  भुषण एक्का के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, साइबर सेल प्रभारी मयंक मिश्रा,चौकी प्रभारी संबलपुर सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कल्पना महंत, प्रधान आरक्षक अनुपमा दुबे, प्रधान आरक्षक गौरी शंकर शर्मा, आरक्षक साधराय कौशल, जितेन्द्र धनकर, राहुल दुबे, ओंकार निर्मलकर सहित थाना व चौकी, सायबर पुलिस टीम का महत्वपूर्ण भूमिका रही!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad