ग्राम बिनौरी में पति की हत्या, पत्नी और भाई सहित 3 गिरफ्तार
पलारी, 01 अप्रैल 2026 – ग्राम बिनौरी में एक हृदयविदारक घटना में 37 वर्षीय रामकुमार साय की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में मृतक की पत्नी मीना बाई साय, बड़े भाई महावीर साय और रिश्तेदार वैभव उर्फ़ अंशु बघेल को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक शराब का आदी था और परिवार पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करता था। इसी के चलते पत्नी और परिवार ने रात में उसकी हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने गमछा से गला घोंटा और घटना के बाद गमछा व पत्थर कुएँ में फेंक दिए।
पुलिस की भूमिका:
थाना पलारी की टीम ने मनोवैज्ञानिक और विश्लेषणात्मक पूछताछ के माध्यम से आरोपियों के झूठ को पकड़ा और हत्या की स्वीकारोक्ति कराई। फोरेंसिक टीम ने भी पूरी जांच में सहयोग दिया। घटना स्थल से गमछे, पत्थर और मोबाइल फोन जप्त किए गए।
पुलिस कार्रवाई:
अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और SDOP अपूर्वा क्षत्रिय की देखरेख में थाना पलारी की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
आरोपियों के नाम:
महावीर साय, उम्र 40, निवासी बिनौरी
मीना बाई साय, उम्र 36, निवासी बिनौरी
वैभव उर्फ़ अंशु बघेल, उम्र 19, निवासी बिजराडीह
घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा फैला दिया है।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.