भारत साहू गुंडरदेही जिला बालोद छत्तीसगढ़
गुंडरदेही, जिला बालोद, छत्तीसगढ़
पंकज ढाबा में साथ बैठकर शराब पीने के दौरान विवाद, मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
मुख्य आरोपी अब तक फरार होने का आरोप, ढाबा संचालक की भूमिका की जांच और कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल
गुंडरदेही। नगर के पंकज ढाबा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
उपलब्ध समाचार रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, मामले में मुख्य आरोपी आसु राजपूत ,ऋषभ सोनकर अब तक फरार है .
फरार होने की बात सामने आने से पुलिस की कार्रवाई पर चर्चा हो रही है।
एक ही ढाबे में साथ बैठे थे दोनों पक्ष
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात कुछ युवक पंकज ढाबा में खाना खाने पहुंचे थे। बताया गया है कि इसी दौरान गुंडरदेही निवासी आशु राजपूत ऋषभ सोनकर,उद्भव सोनकर भी अपने साथियों के साथ वहां मौजूद थे। खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे ढाबे से बाहर निकलते समय दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना हुई।
मामले में दर्ज शिकायत के अनुसार, मारपीट के दौरान कुछ युवकों को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, फिर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कब?
समाचार रिपोर्ट में उल्लेख है कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 118(2), 191(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, इन धाराओं के संबंध में वास्तविक स्थिति और प्रत्येक आरोपी की भूमिका की पुष्टि पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड से किया जाना आवश्यक है।
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि घटना में शामिल मुख्य आरोपी अब तक फरार है, तो उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्या कदम उठा रही है? �



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.