सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
सेवा संकल्प की कड़ी में - बेटियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा
घोड़ारी, महासमुंद।
आईडीयल कॉन्वेंट स्कूल, घोड़ारी में आज वरिष्ठ पत्रकार व टी वी 24 के डायरेक्टर श्री मोहित साहू ने विद्यार्थियों के साथ प्रेरणादायी संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों, अनुभवों और सफलता की यात्रा को साझा करते हुए बच्चों को जीवन में बड़े सपने देखने, निरंतर मेहनत करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
श्री साहू ने विद्यार्थियों को बताया कि सफलता का मार्ग परिश्रम, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सकारात्मक सोच से होकर गुजरता है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे, तो वह निश्चित रूप से सफलता की ओर अग्रसर हो सकता है।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायी पहलू तब सामने आया, जब श्री मोहित साहू ने पांच मेधावी बेटियों की शिक्षा का जिम्मा लिया । उन्होंने पांच बेटियों की इस साल की पूरी फ़ीस जमा कराई साथ ही यह घोषणा की कि इन बेटियों को वे हर संभव मदद करेंगे ताकि वे जीवन में सफलता को प्राप्त सके। उनका यह कदम समाज में शिक्षा, संवेदनशीलता और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण है।
इस पहल ने बच्चों को यह संदेश दिया कि समाज में सहयोग और सेवा संकल्प सकारात्मक बदलाव लाने की सबसे सशक्त शक्ति है। विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा के प्रति उनका यह संकल्प अन्य लोगों को भी जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए प्रेरित करेगा। विद्यालय में पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस कार्यक्रम में नवकार हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री गिरीश जैन भी उपस्थित थे। उन्होंने भविष्य में मेघावी बेटियों को neet/जेईई हेतु कोचिंग में सहयोग करने की घोषणा की।
प्राचार्या जगजीत कौर ने
विद्यालय परिवार नकी ओर से श्री मोहित साहू व गिरीश जैन जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए केवल एक प्रेरक संवाद नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने और दूसरों के जीवन में आशा का दीप जलाने की प्रेरणा भी बना।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.