सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
गरबा महोत्सव में उमड़ा पिथौरा: अंजलि विहार कॉलोनी में भक्ति और उत्साह का दिखा ऐतिहासिक संगम
पिथौरा नगर के अंजलि विहार कर्मचारी कॉलोनी में आयोजित भव्य रास-गरबा महोत्सव में श्रद्धालुओं और नगरवासियों का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा प्रांगण ऐतिहासिक भीड़ का गवाह बन गया।
मां आदिशक्ति की पावन आराधना और गरबा धुन पर थिरकते डांडिया-गरबा की खनक ने पूरे नगर को भक्तिमय उत्साह से सराबोर कर दिया।
इस अलौकिक और रंगारंग आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और मातृशक्ति ने सपरिवार अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
समिति की सुव्यवस्थित व्यवस्था और नगरवासियों के अभूतपूर्व उत्साह ने इस महोत्सव को नगर के सबसे भव्य और यादगार आयोजनों में शामिल कर दिया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.