खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने ग्राम कोड़का में सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
नवरात्र पर्व के अवसर पर आयोजित मानस महोत्सव में हुईं सम्मिलित, क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना
ग्राम कोड़का के महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना, लिया माँ भगवती का आशीर्वाद
छुईखदान खैरागढ़ , 14 अक्टूबर! विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा जी ने ग्राम कोड़का में ₹10 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को विकास कार्य की बधाई दी और कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता:
भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा पावन नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर ग्राम कोड़का महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य मानस महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।
महामाया मंदिर में लिया आशीर्वाद:
ग्राम स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर पहुँचकर जगज्जननी माँ महामाया के दर्शन-पूजन किए और समस्त क्षेत्रवासियों की आरोग्यता व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
वरिष्ठ जनों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति:
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मानस मंडली के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.