पिथौरा में "ब्रांडेड सेल" के नाम लोकल कपड़ा स्टॉल में रखा गया है
पिथौरा
पिथौरा के उजाला पैलेस में रायपुर की बालाजी कंपनी द्वारा लगाए गए कपड़ों के सेल को लेकर ग्राहकों ने कहां की ब्रांडेड कपड़ा या नहीं है लोकल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सेल में "ब्रांडेड कंपनी के कपड़े" बेचने का दावा किया गया था। लेकिन स्टॉल पर पहुंचने पर वहां ब्रांडेड कपड़ों की जगह पुराने, उपयोग किए हुए और दागदार कपड़े रखे मिले।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार:
-दावा: बालाजी रायपुर ब्रांडेड कंपनी के कपड़ों की सेल नहीं है
- शिकायत: अधिकांश कपड़े पुराने, कई बार पहने हुए और दाग लगे हुए थे
ग्राहकों ने कहा कि विज्ञापन में दिखाए गए ब्रांड और गुणवत्ता सेल में कहीं नजर नहीं आई। कई लोगों ने पैसे देकर कपड़े खरीदने के बाद निराशा जताई।
स्थानीय कपड़े की दुकान पर विश्वास करें और उन्हीं के दुकान से कपड़े खरीदें क्योंकि यह सेल 4 दिन की है और अगर कपड़े में डिफेक्ट आता है तो आप किसे फरियाद करेंगे अगर आप स्थानीय कपड़े की दुकान से खरीदारी करते हैं तो आप उन्हें वापस कर भी सकते हैं परंतु बालाजी कपड़े वाले को आप कहां खोजेंगे।उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि सेल में खरीदारी से पहले कपड़ों की गुणवत्ता और बिल जरूर जांचें



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.