Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 24, 2020

डोंगरगढ़ कांग्रेस जनों ने मोतीलाल वोरा को श्रद्धासुमन अर्पित किया

महेन्द्र शर्मा बंटी-डोंगरगढ़ ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं प्रशासनिक महामंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई । इस दौरान वक्ताओं ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री की डोंगरगढ़ से जुड़ी हुई स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा निर्मित रोप वे टूरिस्ट लॉज का निर्माण सहित बहुत से विकास कार्य उनके कार्यकाल में पूर्ण हुए। ओवर ब्रिज अधूरा होने पर उनके प्रयासों से ही शीघ्र पूर्ण होना संभव हो पाया। पार्षद से मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण पद प्राप्त होने के बावजूद वे आम कार्यकर्ताओं और आम जनों से सरलता से मिलते और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास करते थे। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी कांग्रेस जनों को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा समर्पण से प्रेरणा लेना चाहिए और निरंतर संगठन की मजबूती हेतु कार्य करते रहना चाहिए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजीव गोमास्ता नपा अध्यक्ष सुदेश मेश्राम प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संध्या देशपांडे मेवालाल साहू अनिल मेश्राम बबलू शांडिल्य ममता शिंदे महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण देउडकर रूपचंद खोबरागड़े एडविन हैदर किरण मेश्राम जितेंद्र भाटिया राजकुमार सेन संजय यादव वीरेंद्र पाल गणेश मुदलियार भारत भूषण  मेश्राम नरेश करसे गौरव टेम्भुरकर रमेश साहू वसीम खान गणेश साहू गणपत रजक अजय सहारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad