महेन्द्र शर्मा बंटी-राजनांदगांव जिले के धर्मनगरी डोंगरगढ़ में कॉलेज के पीछे राम नगर से लगे खेत मे काम कर रहे समय लाला वर्मा निवासी दंतेश्वरी वार्ड उम्र 65 साल जो कि खेत मे सुबह 11 बजे काम कर रहा था जिसके ऊपर अचानक जंगली सुवर ने हमला कर हाथ पैर को बुरी तरह जख्मी कर घायल कर दिया।
जिसे तत्काल स्वस्थ केंद्र डोंगरगढ़ लाया गया । इस घटना की जानकारी फारेस्ट विभाग को लगते ही वन विभाग के रेंजर पुरुषोत्तम सिह भलावी स्वास्थ केंद्र पहुच कर घायल समय लाल वर्मा को 500 रु की अग्रिम सहायता राशि प्रदान की है । घायल समय लाला वर्मा का उपचार जारी है वही फारेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुच कर जंगली सुवर की तलाश में लग गई है ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.