गुण्डरदेही । केंद्र के मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए तीन कृषि बिल लाए गए जिनके विरोध में देशभर के किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे है।
वही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में किसानों से सोसायटी में सवा पैली धान व 1 रुपये लेकर आंदोलित किसानों का सहयोग करने गोरकापार व परसदा सोसायटी में आए किसानों से जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा ने चर्चा किया व सहयोग मांगे। साथ ही किसानो को खरीदी केंद्र मे कोई दिक्कत ना हो इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने समिति प्रबंधक को निर्देशित किया। इस अवसर पर ब्लाक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामस्वरूप साहू सेक्टर प्रभारी मानसिंग देशलहरा नीलकंठ टंडन तामेश्वर देशमुख पूर्व सरपंच अभिषेक यादव गुमान चंद्राकर कमलेश चंद्राकर जगतराम निषाद चन्द्रदीप केतुराम पुरनलाल राजकुमार भैय्या राम राधेश्याम नन्दकुमार चंद्राकर राजकुमार सहित सकरौद गोरकापार नहर खपरी परसदा अर्जुनी सिरसिदा के किसान उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.